ग़ाज़ीपुर

यूपी संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा 31 मई को,35 केन्द्रों पर अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

गाजीपुर, 30 मई 2026 – उत्तर प्रदेश संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा-2026 का आयोजन 31 मई को प्रदेश भर में होगा। गाजीपुर में परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी को इस बार परीक्षा की जिम्मेदारी दी गई है।35 केन्द्रों पर दो पालियों में होगी परीक्षा:गाजीपुर के नोडल समन्वयक एवं पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि जिले में परीक्षा के लिए 35 केंद्र बनाए गए हैं। यहां 15340 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। हर केन्द्र पर तैनात होंगे आब्जर्वर और मजिस्ट्रेट:परीक्षा को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए प्रत्येक केंद्र पर दो ऑब्जर्वर और एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। इसके अलावा 18 केंद्र प्रतिनिधियों की भी तैनाती की गई है। परीक्षार्थियों के लिए जरूरी गाइडलाइंस: समय से पहुंचें: परीक्षा केंद्र पर 30 से 45 मिनट पहले पहुंचना अनिवार्य है। क्या लाएं: केवल एडमिट कार्ड और मूल फोटो आईडी साथ रखें। क्या न लाएं: मोबाइल फोन, घड़ी, बैग, किताबें, नोट्स ले जाना सख्त वर्जित है। अनुशासन जरूरी: किसी भी तरह की अनुशासनहीनता पर सख्त कार्रवाई होगी। परीक्षा के बाद: परीक्षा समाप्त होते ही केंद्र से तुरंत बाहर निकलें। सेन्टर का पता पहले कर लें:अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अपने एग्जाम सेंटर का नाम, पूरा पता और पहुंचने का रास्ता पहले से देख लें। एडमिट कार्ड का प्रिंट साथ रखना जरूरी है। मास्क और सेनिटाइजर साथ रख सकते हैं। एडमिट कार्ड पर लिखी सभी हिदायतें ध्यान से पढ़ लें।