ग़ाज़ीपुर

जो पंचायत सहायक कार्य नहीं कर रहे हैं उनके विरुद्ध कार्रवाई करें – जिलाधिकारी

गाजीपुर, 18 जून, 2026 : जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में उ0प्र0 शासन द्वारा निर्धारित शासन के महत्वपूर्ण योजनाओ, विकास कार्यों एवं राजस्व कार्यो की समीक्षा बैठक सी एम डैशबोर्ड दर्पण पर आधारित कलेक्ट्रेट सभागार मे सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने समस्त विभागो को निर्देश दिया कि अपने-अपने विभागो की प्रगति बढाते हुए प्रत्येक माह के 25 तारीख तक पोर्टल पर अपलोड करने का शख्त निर्देश दिया। बैठक में जिलाधिकारी ने जननी सुरक्षा योजना की जानकारी ली तथा मुख्य चिकित्साधिकारी को प्रगति बढ़ाने का निर्देश दिया। उन्होने जल जीवन मिशन के तहत खोदी गयी गावों की सड़को को त्तकाल मरम्मत कराने  का अधिशासी अभियन्ता जल निगम ग्रामीण को निर्देश दिया।  उन्होने जिला पंचायत राज अधिकारी एवं समस्त खण्ड विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि जिस ग्राम पंचायत में पंचायत सहायक कार्य नही कर रहें है उनके विरूद्ध कार्यवाही करें।
  बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने विद्युत, पशुपालन, समाज कल्याण, ग्राम्य विकास के अन्तर्गत मुख्यमंत्री आवास योजना एवं प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं शहरी का लक्ष्य के सापेक्ष, जल जीवन मिशन, पर्यटन, लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़कों का अनुरक्षण, सेतुओं का निर्माण, नई सड़कों का निर्माण, भवन निर्माण पंचायती राज, शादी अनुदान योजना, निराश्रित गोवंश का संरक्षण, पारिवारिक लाभ योजना, प्रधानमंत्री कुसुम योजना, कन्या विवाह सहायता राशि, श्रम एवं सेवायोजना तथा अन्य सभी विभागीय योजनाए,ॅ की समीक्षा की गयी।
बैठक मे जिलाधिकारी ने समस्त संबंधित विभागों से जुड़ी योजनाओं की माह प्रगति के बारे में जानकारी लेते हुए उन्होने संबंधित अधिकारी को निर्धारित समय सीमा में विभागीय विकास परक योजनाओं एवं निर्माणाधीन परियोजनाओं को पूरा करने के सख्त निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जन कल्याणकारी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर लागू कर पात्र लाभार्थियों को त्वरित गति से लाभ पहुचाया जाये। कोई भी पात्र व्यक्ति शासन का लाभपरक योजनाओं से वंचित न रहने पाए। उन्होने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि अपनी-अपनी विभागीय योजनाओं के सम्बन्ध में स्टाफ के साथ समीक्षा कर समयान्तर्गत कार्य कराना सुनिश्चित करें। बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद, जिला विकास अधिकारी राजन राय, परियोजना निदेशक, डि0सी मनरेगा, अर्थ एवं संख्याधिकारी एवं सम्बन्धित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे तथा वर्चवल के माध्यम से समस्त उपजिलाधिकारी, समस्त खण्ड विकास अधिकारी जुड़े रहे।  
 ………………………………………..