ग़ाज़ीपुर

पुणे से अपह्रत 14 वर्षीय किशोरी गाजीपुर के नवली गांव से बरामद, आरोपी फरार

जमानियां/गाजीपुर, 18 जून 2026 – पुणे से कथित रूप से अपहृत 14 वर्षीय किशोरी को महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में जमानियां क्षेत्र के नवली गांव से सकुशल बरामद कर लिया गया। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी युवक फरार हो गया।कक्षा 9 की छात्रा को बहला-फुसलाकर लाया था:महाराष्ट्र के पुणे स्थित महालुंगे एमआईडीसी थाने में किशोरी के अपहरण का केस दर्ज था। आरोप है कि नवली गांव निवासी आशुतोष नामक युवक 14 जून 2026 को पुणे की रहने वाली कक्षा नौ की छात्रा को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। किशोरी के भाई मणिशंकर कोठारी की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू की।सर्विलांस और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर किशोरी के गाजीपुर में होने की जानकारी मिली। इसके बाद हेड कांस्टेबल संतोष जगरनाथ होल्कर और आरक्षी अजय कुंडकर की टीम गाजीपुर पहुंची। जमानियां पुलिस से संपर्क कर प्रभारी निरीक्षक राजू दिवाकर के नेतृत्व में नवली गांव में संयुक्त छापेमारी की गई। पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लिया, लेकिन आरोपी मौके से भाग निकला।अचानक हुई पुलिस कार्रवाई से नवली गांव में पूरे दिन चर्चा का माहौल रहा। ग्रामीणों के बीच घटना को लेकर तरह-तरह की बातें होती रहीं।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। सर्विलांस और अन्य तकनीकी माध्यमों से उसकी लोकेशन ट्रेस करने का प्रयास जारी है।प्रभारी निरीक्षक राजू दिवाकर ने बताया कि आवश्यक पूछताछ और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद महाराष्ट्र पुलिस किशोरी को अपनी अभिरक्षा में लेकर कड़ी सुरक्षा के बीच सड़क मार्ग से पुणे के लिए रवाना हो गई।