राम मंदिर चढ़ावे में ‘लूट’ पर कांग्रेस का प्रदर्शन, दोषियों को बचाया जा रहा है -सुनील राम

गाजीपुर – उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर बुधवार को जिला व शहर कांग्रेस कमेटी ने सरजू पांडे पार्क, कचहरी परिसर में अयोध्या राम जन्मभूमि मंदिर के चढ़ावे में कथित चोरी और वित्तीय अनियमितताओं के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद कांग्रेसजनों ने महामहिम राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन न्यायिक SDM को सौंपा और दोषियों पर तत्काल FIR दर्ज कर निष्पक्ष जांच की मांग की।राम के नाम पर राजनीति, आस्था की रक्षा करने में फेल: जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील राम ने कहा, “प्रभु श्रीराम करोड़ों भारतीयों की आस्था के प्रतीक हैं। मंदिर के चढ़ावे में लूट-खसोट की खबरों से देश की धार्मिक जनता आहत है। इतने गंभीर आरोपों के बावजूद FIR दर्ज न होना दिखाता है कि सरकार दोषियों को बचा रही है। राम के नाम पर वोट मांगने वाली भाजपा सरकार आज राम भक्तों की आस्था की रक्षा में पूरी तरह विफल है।” पूर्व विधायकों ने उठाया सवाल:पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे एवं पूर्व विधायक पशुपतिनाथ राय ने कहा, “भाजपा वर्षों से भगवान राम के नाम पर वोट मांगती रही, लेकिन चढ़ावे की सुरक्षा पर जवाबदेही गायब है। सामान्य नागरिक पर आरोप लगते तो तुरंत मुकदमा होता, पर यहां सत्ता के संरक्षण में लोगों को बचाया जा रहा है। यह करोड़ों श्रद्धालुओं की भावनाओं से विश्वासघात है।” मौन रहना नीयत पर सवाल:शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा एवं AICC सदस्य रविकांत राय ने संयुक्त रूप से कहा, “राम मंदिर पूरे देश की आस्था का केंद्र है। दान में गड़बड़ी पर सरकार का मौन रहना उसकी नीयत पर गंभीर सवाल खड़े करता है। कांग्रेस दोषियों को सजा दिलाने तक संघर्ष करेगी।” उच्चस्तरीय जांच की मांग:कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार की लापरवाही और संभावित मिलीभगत के कारण ही कठोर कार्रवाई नहीं हो रही। मांग की गई कि तत्काल FIR दर्ज कर उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच हो और दोषियों को कड़ी सजा मिले। चेतावनी दी कि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो जनआंदोलन और व्यापक किया जाएगा।कार्यक्रम में बटुकनारायण मिश्रा, जनक कुशवाहा, अजय कुमार श्रीवास्तव, ज्ञान प्रकाश सिंह मुन्ना, चंद्रिका सिंह, हामिद अली, राजेश गुप्ता, विद्याधर पांडे, नसीम अख्तर, आलोक यादव, पारसनाथ उपाध्याय, अजय दुबे, जेपी पांडे, इरफान खान, सुमन चौबे, डॉ. समर कुशवाहा, आशुतोष सिंह, ओमप्रकाश, देवेंद्र कुमार सिंह, राजेश सिंह, शंभू सिंह कुशवाहा, कृष्णानंद तिवारी, सदानंद गुप्ता, राजेश उपाध्याय, डॉ. गुड्डू, दिवाकर सिंह, साजिद खान, संजय कुमार गुप्ता समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।








