पूर्वांचल

आलू की बोरियों की आड़ में 2.31 करोड़ की पकड़ी गई शराब

चन्दौली, 24 जून 2026 – चन्दौली पुलिस ने अंतर्राज्यीय शराब तस्करी के बड़े रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए एक ट्रक से 2.31 करोड़ रुपये कीमत की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। मुगलसराय थाना पुलिस और स्वाट/सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में 925 पेटी यानी 8222.8 लीटर शराब जब्त कर मौके से एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है।ADG जोन पीयूष मोर्डिया व DIG वैभव कृष्ण के निर्देश पर SP आकाश पटेल के नेतृत्व में चल रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई हुई। 23 जून को थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह व SOG टीम मिल्कीपुर-ताहिरपुर हाईवे पर चेकिंग कर रही थी। वाराणसी की ओर से आ रहे ट्रक संख्या JK02BP1812 को रोकने का प्रयास करने पर चालक ने भगाने की कोशिश की, लेकिन घेराबंदी कर ट्रक रोक लिया गया।तलाशी में ट्रक में आलू की बोरियों की आड़ में छिपाकर रखी गई विभिन्न ब्रांड की 925 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। सभी बोतलों पर “For Sale in Punjab Only” अंकित था, जो सिर्फ पंजाब में बिक्री के लिए अधिकृत थी।गिरफ्तार तस्कर की पहचान मो. जबीर पुत्र स्व. नाजीर हुसैन, निवासी अस्तादमल्लाह, पोस्ट बेरुस, थाना बस स्टैंड सिटी, बक्सीनगर, जम्मू, उम्र 50 वर्ष के रूप में हुई। पूछताछ में उसने बताया कि वह ट्रक चालक है और शराब पंजाब से लोड कर बिहार पहुंचाने जा रहा था। बिहार में वाहन स्वामी द्वारा बताए स्थान पर शराब उतारनी थी, जिसके बदले किराया व अतिरिक्त रकम मिलनी थी।इस संबंध में थाना मुगलसराय पर मु.अ.सं. 310/2026 धारा 60/63 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। बरामद शराब की अनुमानित कीमत 2 करोड़ 31 लाख रुपये आंकी गई है।इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह, स्वाट प्रभारी निरीक्षक रामजनम यादव, सर्विलांस प्रभारी उ.नि. आशीष मिश्रा के नेतृत्व में हे.का. अरविंद भारद्वाज, आनंद सिंह, राणा प्रताप सिंह, रामानंद यादव, सतीश पटेल, आदित्य पाण्डेय, प्रेम प्रकाश यादव, का. नीरज कुमार मिश्रा, अजीत कुमार सिंह, अमित सिंह, गणेश तिवारी, मनीष कुमार, मनोज यादव शामिल रहे।