ग़ाज़ीपुर

विनीत राय की हत्या के साजिश में शामिल इनामी शंकर पाण्डेय का पिता गिरफ्तार

गाजीपुर, 25 जून 2026 – थाना कोतवाली पुलिस ने विनीत राय हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य अभियुक्त शंकर पाण्डेय के पिता रविशंकर उर्फ रविशेखर पाण्डेय को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को बुधवार को गाजीपुर रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर से पकड़ा गया। 29 मई 2026 को अष्टभुजी कॉलोनी, गोडा शहरी निवासी विनीत राय पुत्र आलोक राय की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में थाना कोतवाली में मु.अ.सं. 0365/2026 धारा 103(1), 191(2), 3(5), 61(2) BNS के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।अपराधियों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत विवेचना के दौरान हत्या के षड्यंत्र में रविशंकर पाण्डेय की भूमिका सामने आई। पुलिस ने 56 वर्षीय रविशंकर उर्फ रविशेखर पाण्डेय पुत्र स्व. सत्यदेव पाण्डेय, निवासी गौसाबाद, थाना कोतवाली को 25 जून को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी हत्याकांड के मुख्य अभियुक्त शंकर पाण्डेय का पिता है।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी रविशंकर पाण्डेय पश्चिम बंगाल की दमदम जेल में एनडीपीएस एक्ट के तहत 15 वर्ष की सजा काट चुका है। वह जनवरी 2024 में रिहा हुआ था।गिरफ्तारी प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह व हमराह टीम ने की। आरोपी के खिलाफ नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।