ग़ाज़ीपुर

दिनदहाड़े हुई हत्या से ग्रामीणों में आक्रोश

गाजीपुर:भांवरकोल थाना क्षेत्र के ग्राम वीरपुर गांव के बाहर बीते बुधवार लाठी,डंडे आदि के प्रहार से मृतक अजय यादव का पार्थिव शरीर आज सुबह में पोस्ट मार्टम के के बाद घर आ गया और बड़े ही गमगीन माहौल में गंगा घाट दोपहर में उसका अनंता संस्कार कर दिया गया। चौबीस जून को हुए चर्चित अजय यादव हत्याकांड में पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर 11 नामजद आरोपियों सहित 10 से 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है, जबकि पुलिस टीम आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।।बताते चलें कि वीरपुर निवासी श्रीकांत यादव के पुत्र अजय यादव (20 वर्ष) चौबीस जून को सुबह लगभग 9 बजे घर से भोजन लेकर अपने डेरे की ओर जा रहे थे कि सुनियोजित तरीके से आमी कोट के पास पहले से घात लगाए लोगों ने उन्हें रोक लिया और पुरानी रंजिश को लेकर हमला कर दिया।मृतक के पिता श्रीकांत यादव द्वारा दी गई तहरीर मे जिक्र किया गया है कि स्थानीय बाजार में हुए कुछ दिनों पहले हुए विवाद के चलते आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से अजय यादव पर लाठी, डंडे, लोहे की रॉड एवं चाकू से हमला किया था ।गंभीर रूप से घायल अजय यादव को परिजन तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदाबाद ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था।पुलिस को दी गई तहरीर में गोल्डेन यादव, अर्जुन पटेल, राहुल पटेल, मनीष पटेल, दीपक शर्मा, नवीन चौधरी, सुशील चौधरी, सूरज राजभर, रामजी, सनी पासवान एवं नागा को नामजद किया गया है। इसके अतिरिक्त 10 से 15 अज्ञात व्यक्तियों को भी घटना में शामिल बताया गया है। इस जघन्य हत्याकांड की जानकारी लेने के लिए आज एस डी एम डाक्टर हर्षिता तिवारी और सीओ सुधाकर पांडेय भी मृतक के घर आकर उसके परिजनों से मिले और आश्वासन दिये कि दोषियों को किसी भी हालत में बख्शा नही जाएगा। जाने में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है तथा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।दिनदहाड़े हुई इस हत्या से क्षेत्र में आक्रोश एवं दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं कठोर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।।