सूखे की आशंका को देखते हुए प्रशासन हुआ सतर्क

गाजीपुर 25 जून, 2026:जनपद गाजीपुर में सूखे की आशंका के दृष्टिगत आज विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद की अध्यक्षता में कृषि और अन्य संबद्ध विभागों की बैठक की गई। बैठक में उपनिदेशक कृषि, जिला कृषि अधिकारी, भूमि संरक्षण अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, अभियंता सिंचाई, नलकूप, अग्रणी जिला प्रबंधक आदि लोग उपस्थित रहे। मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देशित किया कि जनपद में सूखे की आशंका की दृष्टिगत संबंधित विभाग बीजों और सिंचाई की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करें, धान की खेती के रकबे को कम किया जाए, कम अवधि की धान की फसल का चयन किया जाए, धान की सीधी बुवाई को प्राथमिकता दिया जाए, अरहर, उरद मूग का रकबा बढ़ाया जाए, नहर के टेल फीडिंग करें, कोई भी राजकीय और निजी नलकूप विद्युत या यान्त्रिक दोष से प्रभावित न हो। उन्होने पशुपालन विभाग को निर्देशित किया कि पशुओं के चार के लिए हरे चारे और भूसे की व्यवस्था सुनिश्चित करें।








