ग़ाज़ीपुर

भाजपा ने सरोज कुशवाहा और कृष्ण बिहारी राय को सौंपा बड़ी जिम्मेदारी

गाजीपुर, 25 जून 2026 – भारतीय जनता पार्टी की नई प्रदेश टीम की घोषणा में गाजीपुर को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। पूर्व जिलाध्यक्ष एवं वर्तमान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्ण बिहारी राय को प्रदेश उपाध्यक्ष तथा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष व मिर्जापुर प्रभारी सरोज कुशवाहा को महिला मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।सूची जारी होते ही भाजपा जिला कार्यालय छावनी लाइन में जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय की अध्यक्षता में दोनों नेताओं का पुष्प गुच्छ व अंगवस्त्र भेंटकर भव्य स्वागत किया गया। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भारी हर्ष और उत्साह के साथ माल्यार्पण कर बधाई दी। टेलीफोन व सोशल मीडिया पर भी शुभचिंतकों का बधाई देने का सिलसिला चलता रहा।जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय की अध्यक्षता में हुई बैठक में 23 जून डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस से 6 जुलाई जयंती तक चलने वाले श्यामा प्रसाद मुखर्जी संस्मरण अभियान की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा हुई। तय हुआ कि बूथ स्तर पर डिजिटल प्रशिक्षण, मन की बात, वृक्षारोपण, जिला कार्यकर्ता सम्मेलन, श्रद्धांजलि सभा जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।जिलाध्यक्ष ने कहा कि डॉ. मुखर्जी का जीवन राष्ट्रसेवा, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद एवं अंत्योदय का प्रेरणास्रोत है। कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सभी कार्यक्रम पूरी सक्रियता, अनुशासन और समर्पण से सफल बनाएं। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र प्रथम की भावना से अंतिम व्यक्ति तक संगठन की विचारधारा पहुंचाने में समर्पित है। कौन है कृष्ण बिहारी राय: भांवरकोल ब्लाक के सुखडेहरा गांव निवासी कृष्ण बिहारी राय 1980 में पार्टी गठन के साथ भाजपा से जुड़े। मंडल अध्यक्ष, जिला मंत्री, उपाध्यक्ष, महामंत्री, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सहित कई अहम पदों पर रहे। भरौली इंटर कॉलेज, बलिया से प्रधानाचार्य पद से सेवानिवृत्त हैं। वर्तमान में चंदन नगर, रौजा में पत्नी नंदिनी राय के साथ रहते हैं। एक पुत्र अजय विक्रम राय और एक पुत्री है। कौन है सरोज कुशवाहा:चंद्रशेखर नगर, कपूरपुर, रौजा देहाती निवासी 61 वर्षीय सरोज कुशवाहा एमए इतिहास ऑनर्स हैं। 1992 में भाजपा से जुड़ीं। महिला मोर्चा की जिला महामंत्री, जिलाध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष, क्षेत्रीय मंत्री रहीं। वर्तमान में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष व मिर्जापुर की प्रभारी थीं। पति नगीना सिंह कुशवाहा प्रमुख दवा व्यवसाई हैं। दो पुत्रियां हैं, जिनमें छोटी बेटी ख्याति प्राप्त भारोत्तोलक है।दोनों नवचयनित पदाधिकारियों ने गाजीपुर मिश्र बाजार स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संगठन कार्य के प्रति निष्ठा दोहराई।स्वागत करने वालों में पारसनाथ राय, सुनील सिंह, बृजेन्द्र राय, कालीचरण राजभर, अवधेश राजभर, ओमप्रकाश गुप्ता, शशांक राय, राजेश राजभर, वृजनन्दन सिंह, विष्णु प्रताप सिंह, सुमित तिवारी, अविनाश सिंह, अभिनव सिंह, शनि चौरसिया, शशिकांत शर्मा सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहे।