आपरेशन दहन के तहत 5.32 करोड़ के मादक पदार्थ नष्ट

गाजीपुर, 05.07.2026 – पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन दहन” अभियान के तहत जनपद गाजीपुर पुलिस ने आज बड़ी कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपये के अवैध मादक पदार्थों को जलाकर नष्ट किया।पुलिस अधीक्षक जनपद गाजीपुर डॉ. ईरज राजा के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के मार्गदर्शन में गठित जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी की उपस्थिति में आज दिनांक 05.07.2026 को कासिमाबाद क्षेत्र स्थित Silicon Welfare Society Waste Treatment Plant के इन्सीनेटर के माध्यम से मादक पदार्थों का विनिष्टीकरण कराया गया।इस दौरान जनपद के विभिन्न थानों में पंजीकृत एन0डी0पी0एस0 एक्ट के कुल 27 मुकदमों से संबंधित लंबित माल नष्ट किया गया। क्या -क्या और कितना नष्ट हुआ: विनिष्टीकरण के दौरान निम्न मादक पदार्थ नियमानुसार जलाकर नष्ट किए गए: गांजा: 97.245 किलोग्राम, हिरोइन: 2.417 किलोग्राम,कुल: 99.662 किलोग्राम।नष्ट किए गए मादक पदार्थों की अनुमानित अंतरराष्ट्रीय बाजार कीमत लगभग रु0 05 करोड़ 32 लाख 02 हजार 250 आंकी गई है।सम्पूर्ण प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराते हुए सभी अभिलेखों का विधिवत संधारण भी सुनिश्चित किया गया। कार्यवाही पूर्ण पारदर्शिता, सुरक्षा मानकों एवं विधिक प्रक्रिया का अनुपालन करते हुए संपन्न कराई गई। पुलिस अधीक्षक ने कहा –पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने बताया कि गाजीपुर पुलिस द्वारा नशा मुक्त समाज के निर्माण हेतु सतत अभियान चलाया जा रहा है। मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले अपराधियों के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही की जा रही है।उन्होंने कहा कि जब्त मादक पदार्थों के विधिवत विनिष्टीकरण से न केवल अवैध मादक पदार्थों के पुनः दुरुपयोग की संभावना समाप्त होती है, बल्कि समाज में नशे के विरुद्ध एक सशक्त संदेश भी जाता है। गाजीपुर पुलिस भविष्य में भी इसी प्रकार सघन अभियान चलाकर नशे के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्यवाही करती रहेगी।इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद श्री अनुभव राजर्षि, जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी के सदस्य, प्रभारी डीसीआरबी के प्रतिनिधि, जनपद के सम्बन्धित थानों के हेड मुहर्रिर/का0 मुहर्रिर एवं Silicon Welfare Society Waste Treatment Plant के अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।








