ग़ाज़ीपुर

पुलिस मुठभेड़ में शातिर गौ-तस्कर घायल,दो अन्य गिरफ्तार

बिरनो, गाजीपुर, 28 जून 2026 – अपराध और अपराधियों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत बिरनो पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शुक्रवार की रात ग्राम पलिया हनुमान मंदिर के पास पुलिस मुठभेड़ में एक शातिर गौ-तस्कर गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसके दो साथियों को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया। पिकअप वाहन से 4 राशि जिंदा गोवंश, एक .315 बोर का अवैध तमंचा, खोखा और जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।थानाध्यक्ष शैलेन्द्र प्रताप सिंह टीम के साथ रात में जरगो से पलिया की तरफ गश्त पर थे। इसी दौरान पलिया हनुमान मंदिर के पास सामने से आ रहे संदिग्ध पिकअप वाहन को रोककर चेक करने का प्रयास किया गया। पुलिस के अनुसार पिकअप सवार एक बदमाश ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया।आत्मरक्षार्थ पुलिस टीम ने संतुलित फायरिंग की। इसमें एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश की पहचान सेराज खान पुत्र मंसूर, निवासी नोनहरा, थाना नोनहरा के रूप में हुई। पुलिस ने मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए उसे तत्काल इलाज के लिए सीएचसी बिरनो भेजा। मौके से दो अन्य पिकअप सवार संतोष राजभर और दिल मोहन राठौर को गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस मुठभेड़ और बरामदगी के संबंध में थाना बिरनो पर मु0अ0सं0 138/26 धारा 109(1), 3(5) BNS व 3/25 आर्म्स एक्ट तथा 3/5A/8/5B गोवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। बरामदगी –एक अदद अवैध तमंचा .315 बोर, 01 अदद खोखा कारतूस .315 बोर,  01 अदद जिंदा कारतूस .315 बोर, एक अदद पिकअप वाहन मय 04 राशि जिंदा गोवंश। गिरफ्तार/घायल अभियुक्त – सेराज खान पुत्र मंसूर, ग्राम नोनहरा, थाना नोनहरा – घायल/गिरफ्तार,  संतोष राजभर पुत्र रामाशीष, ग्राम करीमुद्दीनपुर, थाना करीमुद्दीनपुर – गिरफ्तार। दिल मोहन राठौर पुत्र खिचडू, ग्राम गुलालसराय, थाना बिरनो – गिरफ्तार।  अपराधिक इतिहास – सेराज खान: गोवध निवारण अधिनियम, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट, NDPS एक्ट, पॉक्सो एक्ट समेत 8 मुकदमे दर्ज हैं। संतोष राजभर: बाराबंकी, अमेठी और गाजीपुर में गोवध निवारण, गैंगस्टर एक्ट समेत 5 मुकदमे दर्ज हैं। दिल मोहन राठौर: मुहम्मदाबाद थाने में NDPS एक्ट का मुकदमा दर्ज है। पुलिस टीम –मुठभेड़, गिरफ्तारी और बरामदगी करने वाली टीम का नेतृत्व थानाध्यक्ष बिरनो श्री शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने किया।