पुलिस व राजस्व टीम पर हमला करने वाले 7 गिरफ्तार

मुगलसराय, चंदौली, 28 जून 2026 – थाना मुगलसराय क्षेत्र के ग्राम कबीरपुर में भूमि सीमांकन के दौरान पुलिस और राजस्व टीम पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने 4 पुरुष और 3 महिला अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से सीमांकन में प्रयुक्त जरीब और महिला आरक्षी से छीना गया मोबाइल फोन बरामद हुआ है। 27 जून 2026 को माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद के आदेश के अनुपालन में ग्राम कबीरपुर स्थित भूमि गाटा संख्या-11 की पैमाइश और सीमांकन का कार्य राजस्व विभाग और पुलिस टीम की मौजूदगी में किया जा रहा था। इसी दौरान कुछ लोगों ने सीमांकन कार्य का विरोध शुरू कर दिया।आरोप है कि विरोध कर रहे लोगों ने सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए पुलिस व राजस्व टीम पर हमला कर दिया। अभियुक्तों ने सीमांकन में प्रयुक्त जरीब छीनकर काम रुकवा दिया। विवाद के दौरान महिला आरक्षी रिंसू सिंह द्वारा वीडियो बनाए जाने पर अभियुक्तों और उनके परिजनों ने उनके साथ मारपीट की और मोबाइल फोन छीन लिया। ईंट-पत्थर चलने से 3 महिला आरक्षी घायल हो गईं। हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोक शांति भंग हुई।राजस्व निरीक्षक वीर बहादुर की तहरीर पर थाना मुगलसराय में मु0अ0सं0 318/2026 धारा 221/224/125/190/191(3)/309(4)/115(2)/110/352/351(3) BNS व 7 CLA एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। विवेचना में मिले साक्ष्य और बरामदगी के आधार पर धारा 317(2) BNS की भी बढ़ोतरी की गई।थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सतीश सोनकर, शिवम सोनकर उर्फ अंशु कुमार, सनी सोनकर, सुशील सोनकर, पप्पू सोनकर, गीता देवी, सोनी देवी और नगीना उर्फ मधु निवासी ग्राम कबीरपुर को गिरफ्तार किया।पप्पू सोनकर के कब्जे से सीमांकन कार्य के दौरान छीनी गई जरीब और सोनी देवी के कब्जे से महिला आरक्षी का ओप्पो K-10 मोबाइल बरामद हुआ। पुलिस शेष वांछित अभियुक्तों की तलाश कर रही है।मुख्य आरोपी पप्पू सोनकर और शिवम सोनकर पर पहले से थाना मुगलसराय में मारपीट का मुकदमा 548/2025 दर्ज है। अन्य आरोपियों पर भी मु0अ0सं0 318/2026 दर्ज किया गया है।इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह, उ0नि0 सूरज कुमार, उ0नि0 वीरेन्द्र सिंह, हे0का0 अरविन्द यादव, का0 सुनील कुमार गुप्ता, रि0का0 निशान्त, म0हे0का0 वन्दना और म0का0 निशा शामिल रहे।








