बच्चों के लिए खेल का मैदान हुआ तैयार, चेयरमैन व ईओ का समिति ने जताया आभार

गाजीपुर, 30 जून 2026 – नगरपालिका गाजीपुर के एक मोहल्ले में बच्चों के खेलने के लिए मैदान न होने की समस्या को स्थानीय समिति और मोहल्लेवासियों ने मिलकर हल कर दिया। सालों से कूड़े के ढेर और गड्ढों से पटी पड़ी निष्प्रयोज्य जमीन को अब खेल का मैदान बना दिया गया है।समिति के सदस्यों ने मोहल्लेवासियों के सहयोग से धनराशि इकट्ठा की और कूड़ा स्थल को गड्ढामुक्त कराने के लिए 16 ट्रॉली मिट्टी गिरवाई। इससे जमीन भराव का काम पूरा हुआ। लेकिन मैदान को खेलने योग्य बनाने के लिए समतलीकरण जरूरी था।सोमवार 30 जून को सभासद प्रतिनिधि एवं पूर्व सभासद आदरणीय अजय कुशवाहा मौके पर पहुंचे और अपने स्तर से JCB मशीन लगवाकर पूरे मैदान को समतल कराया। उनके इस सराहनीय योगदान से अब जमीन बच्चों के खेलने लायक बन गई है। मैदान बनते ही बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।समिति ने इस नेक कार्य में सहयोग के लिए सभासद प्रतिनिधि अजय कुशवाहा, नगरपालिका चेयरमैन श्रीमती सरिता अग्रवाल, आदरणीय विनोद अग्रवाल, नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी डॉ. धीरेन्द्र कुमार राय और सभासद श्रीमती मीनू कुशवाहा का हृदय से आभार जताया। समिति ने कहा कि जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के सहयोग से ही यह अच्छा कार्य पूरा हो सका।मोहल्लेवासियों ने कहा कि अब बच्चों को सड़क पर खेलने के बजाय सुरक्षित मैदान मिल गया है। समिति की इस पहल की पूरे क्षेत्र में सराहना हो रही है। लोग इसे सामुदायिक एकता और सकारात्मक बदलाव की मिसाल बता रहे हैं।s








