25 हजार का इनामी मुठभेड़ में घायल होने के बाद गिरफ्तार

सैदपुर (गाजीपुर), 02 जुलाई 2026 – अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ‘क्रैक डाउन’ अभियान के तहत सैदपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना सैदपुर पुलिस टीम ने मंगलवार देर रात मुठभेड़ के बाद 25 हजार के इनामी बदमाश नगीना बनवासी को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से एक .315 बोर का देशी तमंचा, 2 खोखा कारतूस और 1 जिंदा कारतूस बरामद हुआ है।प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह ने बताया कि 01 जुलाई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि थाना सैदपुर पर दर्ज मु0अ0सं0 41/2026 धारा 103(1)/238 बीएनएस में वांछित 25 हजार का इनामी अभियुक्त नगीना बनवासी सिकन्दरपुर गांगी नदी पुल (बबुरहनी पुल) से मुख्य मार्ग की ओर आने वाला है और उसके पास अवैध हथियार भी है।सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी की। पास आने पर पुलिस ने उसे आत्मसमर्पण के लिए कहा तो आरोपी पीछे मुड़कर भागने लगा। खुद को घिरा देख उसने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया।आत्मरक्षार्थ पुलिस टीम द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त नगीना बनवासी के दाहिने पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए घायल अभियुक्त को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। तलाशी में उसके पास से .315 बोर का एक देशी तमंचा, 2 खोखा कारतूस और 1 जिंदा कारतूस बरामद हुआ।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान नगीना बनवासी पुत्र स्व. बुधई बनवासी, उम्र करीब 49 वर्ष, निवासी ग्राम भड़सर थाना बिरनो, हाल पता- ग्राम शेरमठ थाना करीमुद्दीनपुर, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है। आपराधिक इतिहास: मु0अ0सं0 41/2026 धारा 103(1)/238 बीएनएस थाना सैदपुर, मु0अ0सं0 237/2026 धारा 109(1) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना सैदपुर। पुलिस टीम –इस कार्रवाई को प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह मय हमराह थाना सैदपुर पुलिस टीम ने अंजाम दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।








