ग़ाज़ीपुर
जयप्रकाश यादव बने नए जिला एवं सत्र न्यायाधीश, हाईकोर्ट ने जारी की अधिसूचना

गाजीपुर, 02 जुलाई 2026 – इलाहाबाद उच्च न्यायालय द्वारा जारी प्रशासनिक अधिसूचना के अनुसार श्री जयप्रकाश यादव को गाजीपुर का नया जिला एवं सत्र न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। वह इससे पहले कौशांबी में जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर कार्यरत थे।उच्च न्यायालय द्वारा 2 जुलाई 2026 को जारी स्थानांतरण आदेश के तहत गाजीपुर के वर्तमान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री धर्मेंद्र कुमार पांडेय का स्थानांतरण शाहजहांपुर कर दिया गया है। उनके स्थान पर अब श्री जयप्रकाश यादव गाजीपुर में जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रूप में कार्यभार ग्रहण करेंगे।इलाहाबाद उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल द्वारा जारी इस आदेश के बाद गाजीपुर न्यायिक प्रशासन में नए नेतृत्व की शुरुआत होगी। जल्द ही श्री जयप्रकाश यादव के कार्यभार ग्रहण करने की औपचारिक प्रक्रिया पूरी की जाएगी।








