दहेज हत्या के मामले में पति, सास-ससुर गिरफ्तार

गाजीपुर, 25 जून 2026 – थाना बिरनो पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ही परिवार के तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी पति, सास और ससुर को उनके घर बनकटवा से पकड़ा। तीनों के खिलाफ डीपी एक्ट और बीएनएस की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज था।अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उपनिरीक्षक इंद्रजीत सिंह टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि थाना बिरनो में दर्ज मु.अ.सं. 130/26 धारा 85, 80(2) बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट के वांछित आरोपी घर पर मौजूद हैं। पुलिस ने तत्काल दबिश देकर तीनों को घर से गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 1. उमा राम पुत्र स्व. गनेश राम, 2. अशोक राम पुत्र उमा राम और 3. लाल देवी पत्नी उमा राम निवासीगण बिरनो बनकटवा, थाना बिरनो के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार अशोक राम मृतका का पति है, जबकि उमा राम ससुर और लाल देवी सास है।यह है मामला:तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना बिरनो में मु.अ.सं. 130/26 धारा 85, 80(2) बीएनएस व 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज है। आरोप है कि आरोपियों ने दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित किया, जिसके चलते उसकी मौत हो गई। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की थी।थाना बिरनो पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। तीनों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। पुलिस मामले में साक्ष्य जुटाने और आगे की जांच में जुटी है।इस कार्रवाई को उपनिरीक्षक इंद्रजीत सिंह मय हमराह थाना बिरनो की टीम ने अंजाम दिया। पुलिस अधीक्षक ने टीम के कार्य की सराहना की है।








