नाबालिग चचेरे भाईयों द्वारा 7 वर्षीय बहन के साथ दुष्कर्म

सेवराई, गाजीपुर :गहमर थाना क्षेत्र के एक गांव में चचेरे भाईयों द्वारा नाबालिक बहन के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है । लड़की के मां के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पुलिस मामले की जांच में जूट गई है। जानकारी के अनुसार गहमर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक 7 वर्षीय लड़की के साथ उसके ही चचेरे भाई द्वारा दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है लड़की के मां ने गहमर थाना में तहरीर देकर बताया कि बीते 20 जून को लड़की अपने घर के एक छप्पर में सोई हुई थी कि लड़की के दो चचेरे भाई छप्पर में घुसकर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया । लड़की ने यह बात अपने परिजनों के बताने के बाद पीड़िता की मां ने गहमर थाना में तहरीर देकर दो नामजद के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर न्याय की गुहार लगाई।गहमर थाना निरीक्षक नंदकुमार तिवारी ने बताया कि लड़की के मां के तहरीर के आधार पर प्राथमिक की दर्ज कर दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर विधि कार्रवाई की जा रही है उन्होंने बताया कि आरोपी लड़की के चचेरे भाई है और वह भी दोनों नाबालिक ही है ।








