ग़ाज़ीपुर

हाईटेंशन तार की चपेट में आने से सर्वेश की मौत

दुल्लहपुर, गाजीपुर – थाना क्षेत्र के दुल्लहपुर निवासी 20 वर्षीय सर्वेश उर्फ बृजेश राम की हाईटेंशन बिजली के तार की चपेट में आने से मौत हो गई। युवक जलालाबाद स्थित एक विद्यालय में सबमिस्त्री के रूप में चारदीवारी निर्माण का काम कर रहा था।मिली जानकारी के अनुसार, निर्माण कार्य के दौरान सर्वेश अचानक हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। घटना के बाद उसे तत्काल गाजीपुर सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मृतक के पिता शिवचन्द्र राम ने दुल्लहपुर थाने में प्रार्थना पत्र दिया है। उन्होंने कहा कि वह मामले में किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई नहीं चाहते हैं और केवल शव का पोस्टमार्टम कराए जाने का अनुरोध किया है।इस संबंध में थानाध्यक्ष वागीश विक्रम सिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।