कुख्यात गौ-तस्कर मुख़्तार खान मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

नंदगंज, गाजीपुर, 29 जून 2026 – थाना नंदगंज पुलिस ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात और शातिर अपराधी मुख्तार खान को पुलिस मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से एक अवैध देशी तमंचा .315 बोर, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ है।अपराधियों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत 29 जून को थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्र टीम के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कुख्यात अपराधी मुख्तार खान रेवसा कट से धामूपुर धरवां मार्ग से गुजरने वाला है। पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी की।पुलिस के अनुसार घेराबंदी के दौरान आरोपी मुख्तार खान पुत्र भोलू खान निवासी नोनहरा को पकड़ने का प्रयास किया गया तो उसने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया। आत्मरक्षार्थ पुलिस ने संतुलित जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी के बाएं पैर में गोली लग गई। पुलिस ने मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए घायल आरोपी को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भेजा।गिरफ्तार मुख्तार खान शातिर अपराधी है। उसके खिलाफ जनपद के विभिन्न थानों में गोवध निवारण, पशु क्रूरता, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट, चोरी और दहेज हत्या जैसे आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना नंदगंज में मु0अ0सं0 210/26 धारा 109(1) BNS व 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी:मुख्तार खान पुत्र भोलू खान, निवासी नोनहरा, थाना नोनहरा, जनपद गाजीपुर, उम्र करीब 39 वर्ष। अपराधिक इतिहास:गोवध निवारण व पशु क्रूरता अधिनियम – थाना नोनहरा,गैंगस्टर एक्ट – थाना नोनहरा,दहेज हत्या, 304(B), 498(A) IPC – थाना नोनहरा,चोरी, आर्म्स एक्ट – थाना बिरनो,मारपीट, धमकी – थाना नोनहरा। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:इस कार्रवाई को थानाध्यक्ष नंदगंज अतुल कुमार मिश्र एवं उ0नि0 सन्तोष कुमार यादव मय टीम ने अंजाम दिया।








