पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल,11 इंस्पेक्टर – दरोगा के तबादले

गाजीपुर – जिले की कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए गाजीपुर पुलिस महकमे में रविवार को बड़ा फेरबदल किया गया। पुलिस अधीक्षक ने 11 निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में व्यापक बदलाव करते हुए तत्काल प्रभाव से तबादला आदेश जारी किया है। सभी अधिकारियों को अविलंब नई तैनाती पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। किसको कहां मिली नई जिम्मेदारी: जारी आदेश के अनुसार फेरबदल की पूरी सूची इस प्रकार है:1- निरीक्षक तारावती यादव: प्रभारी निरीक्षक मरदह से हटाकर प्रभारी निरीक्षक सादात बनाया गया। 2- निरीक्षक पन्नेलाल यादव: प्रभारी निरीक्षक सादात से प्रभारी निरीक्षक बिरनों भेजे गए। 3- निरीक्षक पवन कुमार उपाध्याय: प्रभारी निरीक्षक शादियाबाद से प्रभारी निरीक्षक मरदह की कमान सौंपी गई।4- निरीक्षक विजय प्रताप सिंह: वाचक पुलिस अधीक्षक से हटाकर प्रभारी निरीक्षक मुहम्मदाबाद बनाए गए। 5- निरीक्षक विरेन्द्र प्रताप: प्रभारी निरीक्षक मुहम्मदाबाद से वाचक पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई। 6- उपनिरीक्षक बागीश विक्रम सिंह: थानाध्यक्ष दुल्लहपुर से थानाध्यक्ष शादियाबाद नियुक्त। 7- उपनिरीक्षक बासुदेव प्रसाद: चौकी प्रभारी भितरी, थाना सैदपुर से थानाध्यक्ष बहरियाबाद बनाए गए। 8- उपनिरीक्षक बृजेश कुमार गुप्ता: थानाध्यक्ष बहरियाबाद से वरिष्ठ उपनिरीक्षक भुड़कुड़ा भेजे गए। 9- उपनिरीक्षक शैलेन्द्र प्रताप सिंह: थानाध्यक्ष बिरनों से हटाकर प्रभारी स्वाट टीम बनाया गया। 10-उपनिरीक्षक संतोष कुमार राय: थानाध्यक्ष भांवरकोल से थानाध्यक्ष दुल्लहपुर नियुक्त। 11-उपनिरीक्षक रोहित कुमार मिश्रा: प्रभारी स्वाट टीम से थानाध्यक्ष भांवरकोल की जिम्मेदारी सौंपी गई। जनहित में लिया गया फैसला: पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि यह फेरबदल जनहित और कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए किया गया है। सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से आदेश का अनुपालन कर नई तैनाती पर रिपोर्ट करने को कहा गया है।पुलिस महकमे में इस बड़े फेरबदल को अपराध नियंत्रण और बेहतर पुलिसिंग की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। खासकर मुहम्मदाबाद, मरदह, बिरनों और सादात जैसे संवेदनशील थानों पर नई तैनाती से व्यवस्था में कसावट आने की उम्मीद है।








