ग़ाज़ीपुर

कुख्यात हिस्ट्रीशीटर अमित राय गिरफ्तार

गाजीपुर: अष्टभुजी कॉलोनी फायरिंग कांड का आरोपी हिस्ट्रीशीटर अमित राय साथी समेत गिरफ्तारकोतवाली पुलिस ने सुखदेवपुर तिराहे से दबोचा, .32 बोर पिस्टल और 4 कारतूस बरामद।अमित राय पर 26 संगीन मुकदमे, 2016 में पीड़ित के पिता की हत्या का भी आरोपी।करोड़ों के गैंगस्टर-मुख्तार कनेक्शन से रहा है चर्चा में, बिहार में भी केस दर्ज।आयुष राय भी गिरफ्तार, दोनों जोगा-मुसाहिब करीमुद्दीनपुर के रहने वाले । समाचार विस्तार से –गाजीपुर, 03 जुलाई 2026 – थाना कोतवाली पुलिस ने अष्टभुजी कॉलोनी में फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले दुर्दांत अपराधी अमित राय और उसके साथी आयुष राय को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से एक .32 बोर पिस्टल और 4 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।दिनांक 02.07.2026 को दो मोटरसाइकिल सवार अभियुक्तों ने वादी प्रवीण कुमार उपाध्याय निवासी अष्टभुजी कॉलोनी के घर पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से फायर किया था। पीड़ित की तहरीर पर थाना कोतवाली में मु0अ0सं0 0461/2026 धारा 109(1), 352, 351(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुवार 03.07.2026 को कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान सुखदेवपुर तिराहे से अमित राय पुत्र राम प्रवेश राय उम्र 36 वर्ष व आयुष राय पुत्र शैलेंद्र राय उम्र 21 वर्ष निवासीगण जोगा-मुसाहिब, थाना करीमुद्दीनपुर को गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त अमित राय थाना करीमुद्दीनपुर का शातिर हिस्ट्रीशीटर है। उसके विरुद्ध प्रदेश के विभिन्न जनपदों में हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, छिनैती व गैंगस्टर समेत 26 मुकदमे दर्ज हैं। बिहार में भी इसके विरुद्ध मुकदमे पंजीकृत हैं।नोट करने वाली बात है कि आरोपी अमित राय ने वर्ष 2016 में वादी प्रवीण कुमार उपाध्याय के पिता बरमेश्वर उपाध्याय की गोली मार कर हत्या कर दी थी। इस संबंध में थाना भांवरकोल पर मु0अ0सं0 101/2016 धारा 120बी/302/307/41/411/414 भादवि व 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत है। अमित राय की पहचान कभी माफिया मुख्तार अंसारी के करीबी के रूप में भी रही है।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 01 अदद पिस्टल .32 बोर मय 04 अदद जिंदा कारतूस .32 बोर बरामद किए हैं। गिरफ्तारी प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह मय हमराह थाना कोतवाली टीम द्वारा की गई।Ghazipur #BreakingNews #AmitRai #Arrest #UPPolice #CrimeNews #AshtbhujiColony #FiringCase #Historysheeter #GhazipurNews #MukhtarAnsari #UPCrime #HindiNews