ग़ाज़ीपुर

मतदेय स्थलों की आलेख्य सूची प्रकाशित

गाजीपुर, 04 जुलाई, 2026 – भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद में मतदेय स्थलों के भौतिक सत्यापन एवं सम्भाजन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मतदेय स्थलों की आलेख्य सूची तैयार कर ली गई है। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इस सूची का आलेख्य प्रकाशन आज दिनांक 04.07.2026 को कर दिया गया है।आलेख्य प्रकाशित मतदेय स्थलों की सूचियां जिला निर्वाचन कार्यालय एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी यानी उप जिलाधिकारी के कार्यालय में स्थापित मतदाता पंजीकरण केन्द्रों (VRC) पर निरीक्षण के लिए उपलब्ध रहेंगी।जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि यह सूची आलेख्य प्रकाशन की तिथि 04.07.2026 से 07 दिन तक यानी दिनांक 11.07.2026 तक सार्वजनिक रूप से प्रकाशित रहेगी।इस अवधि के दौरान यदि किसी व्यक्ति, संस्था या राजनीतिक दल को सूची पर कोई आपत्ति या सुझाव देना हो तो वे जिला निर्वाचन कार्यालय अथवा संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (उप जिलाधिकारी) के कार्यालय में लिखित रूप से दे सकते हैं।प्राप्त आपत्ति/सुझावों का निस्तारण भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मानक के अंतर्गत जांचोपरान्त किया जाएगा। इसके बाद स्वीकृत आपत्ति/सुझावों को मतदेय स्थलों की आलेख्य सूची में सम्मिलित किया जाएगा। इसके पश्चात राजनीतिक दलों से विचार-विमर्श करने के बाद मतदेय स्थलों की अंतिम सूची तैयार की जाएगी।