ग़ाज़ीपुर

एक लाख का इनामी, लखनऊ प्रॉपर्टी डीलर का मुख्य हत्यारोपी मुठभेड़ में ढेर

लखनऊ – राजधानी के चर्चित प्रॉपर्टी डीलर संदीप सिंह हत्याकांड के मुख्य शूटर और एक लाख रुपये के इनामी बदमाश संजय उर्फ संजीव को यूपी एसटीएफ ने शनिवार तड़के मुठभेड़ में मार गिराया।एसटीएफ के मुताबिक, शनिवार तड़के इंदिरा कैनाल रोड पर घेराबंदी के दौरान आरोपी संजय ने टीम पर कार्बाइन से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। एसटीएफ की जवाबी कार्रवाई में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।गौरतलब है कि संजय उर्फ संजीव ने 27 मई को पीजीआई थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर संदीप सिंह की उनके कार्यालय के बाहर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी थी। वारदात की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी, जिसमें हमलावर बेहद करीब से फायरिंग करते हुए दिखाई दिया था।पुलिस के मुताबिक मारे गए बदमाश पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। उसके खिलाफ अंबेडकरनगर, बस्ती, अयोध्या और लखनऊ सहित कई जिलों में हत्या, लूट जैसे गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज थे। वह पूर्वांचल के संगठित अपराध से जुड़े गैंगों के लिए भी सक्रिय रूप से शूटर का काम करता था।फिलहाल पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है और हत्याकांड में शामिल अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है।