ग़ाज़ीपुर

मातृभूमि संगठन ने DRM को सौंपा ज्ञापन

जखनियां, गाजीपुर – जखनियां रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं के विस्तार की मांग को लेकर बुधवार को सामाजिक संगठन ‘मातृभूमि’ की ओर से डीआरएम एनईआर आशीष जैन को पत्रक सौंपा गया। संगठन के पदाधिकारियों ने 8 सूत्रीय मांगपत्र देकर स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव बहाल करने और मूलभूत सुविधाएं बढ़ाने की मांग की। संगठन के पदाधिकारी रहे मौजूद:मां अनंत आश्रम वेलफेयर ट्रस्ट, अलीपुर मदरा के सौजन्य से मातृभूमि जखनियां सामाजिक संगठन ने यह पत्रक दिया। इस दौरान संगठन के संरक्षक नीरज सिंह ‘अजेय’ के नेतृत्व में वेदप्रकाश पाण्डेय, मुकेश मौर्या, संतोष सिंह, विवेक वर्मा, सुशील तिवारी, नन्द वर्मा, सत्यम चौबे समेत अन्य सक्रिय सदस्य मौजूद रहे। पत्रक में की गई 8 प्रमुख मांगे: डीआरएम को दिए गए पत्रक में जखनियां स्टेशन को पूर्वोत्तर रेलवे का प्रमुख स्टेशन बताते हुए निम्न मांगें रखी गईं: 1-15003/15004 का ठहराव बहाल हो: कानपुर-गोरखपुर मेल ट्रेन का ठहराव कोरोना काल से पहले जखनियां में था, जो अब तक बहाल नहीं किया गया। इसे तुरंत शुरू किया जाए। 2-अहमदाबाद एक्सप्रेस का स्टॉपेज: 19489/19490 अहमदाबाद एक्सप्रेस का जखनियां स्टेशन पर ठहराव दिया जाए। 3- सारनाथ में इंटरसिटी का स्टॉप: छपरा-वाराणसी सिटी इंटरसिटी 15111/15112 का सारनाथ स्टेशन पर ठहराव सुनिश्चित किया जाए। 4- प्लेटफार्म-2 पर सुविधाएं: प्लेटफार्म नंबर दो पर यात्री शेड, शौचालय, पेयजल और बेंच की व्यवस्था की जाए। 5- दिव्यांगों के लिए रैंप: प्लेटफार्म-2 तक जाने के लिए रैंप न होने से दिव्यांग यात्रियों को भारी परेशानी होती है। रैंप का निर्माण कराया जाए। 6– सड़क-रेलवे पार्क की मरम्मत: रेलवे द्वारा सब्जी मंडी तक बनवाई गई सड़क टूट गई है। बरसात में यात्रियों को दिक्कत होती है। सड़क की मरम्मत और रेलवे पार्क की देखभाल सुनिश्चित की जाए। 7– अंडरपास/एफओबी की मांग: जखनियां-भुड़कुड़ा मार्ग पर पुरानी केबिन के पास यात्रियों व आमजन के लिए अंडरपास या पैदल फुट ओवर ब्रिज बनवाया जाए। 8- शौचालय-वृक्षारोपण: स्टेशन पर शौचालय, पेयजल, प्लेटफार्म-2 पर यात्री शेड और वृक्षारोपण कराया जाए। संरक्षक बोले- स्टेशन पर सुविधाएं नाकाफी: संगठन के संरक्षक नीरज सिंह ‘अजेय’ ने कहा कि जखनियां पूर्वोत्तर रेलवे का प्रमुख स्टेशन होने के बावजूद यहां यात्री सुविधाएं नाकाफी हैं। कोरोना काल में बंद हुआ 15003/15004 का ठहराव आज तक शुरू नहीं हुआ, जबकि रोज सैकड़ों यात्री प्रभावित हो रहे हैं। प्लेटफार्म-2 पर शेड तक नहीं है, धूप-बारिश में यात्री परेशान होते हैं। डीआरएम ने मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।