ग़ाज़ीपुर

अजय हत्याकांड में चार बाल अपचारी गिरफ्तार

भांवरकोल, गाजीपुर – स्थानीय थाना पुलिस ने 24 जून को वीरपुर निवासी नौजवान अजय की हत्या के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने नामजद चार बाल अपचारियों को उनके घरों से गिरफ्तार कर लिया है। बाकी नामजद व अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दिन-रात दबिश दी जा रही है। 24 जून को अजय अपने पिता को डेरे पर खाना देने जा रहा था। रास्ते में कोट के पास पहले से घात लगाए बैठे लगभग दर्जनों असामाजिक तत्वों ने लाठी, डंडे व रॉड से ताबड़तोड़ प्रहार कर अजय की हत्या कर दी थी। इस सनसनीखेज हत्याकांड से इलाके में आक्रोश और भय का माहौल है।थानाध्यक्ष संतोष कुमार राय के नेतृत्व में पुलिस टीम अजय हत्याकांड के दोषियों को पकड़ने में दिन-रात जुटी है। इसी क्रम में आज नामजद बाल अपचारी रामजीत राजभर, शनि पासवान, राहुल पटेल और मनीष पटेल को उनके घरों से गिरफ्तार कर लिया गया।थानाध्यक्ष संतोष कुमार राय ने बताया कि पकड़े गए चारों बाल अपचारियों को आज रिमांड मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा। मजिस्ट्रेट के निर्देश के अनुसार ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। समाचार लिखे जाने तक बाल अपचारियों को रिमांड मजिस्ट्रेट के सामने पेश करने की तैयारी चल रही थी।पुलिस अन्य नामजद और अज्ञात आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार दबिश दे रही है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार राय और उनकी टीम अजय यादव हत्याकांड के दोषियों को जल्द से जल्द पकड़कर सजा दिलवाने के लिए दिन-रात दौड़ लगा रही है। स्थानीय लोगों में घटना को लेकर गहरा आक्रोश है।